Spread the love

शिमला। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में शैक्षणिक सत्र 2020-21 की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई, 2021 से शुरू की जाएंगी। उन्होंने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना के कारण उत्पन्न स्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश सरकार द्वारा यह निर्णय सीबीएसई की परीक्षा तिथियों की घोषणा तथा पिछले दिनों सरकार, हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड, अध्यापकों एवं अभिभावकों के साथ हुई चर्चा के बाद लिया गया है। 

शिक्षा मंत्री ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए स्कूलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। स्कूलों में भीड़ जमा न हो, इसके लिए नाॅन-बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं 10 अप्रैल, 2021 से स्कूलों द्वारा आयोजित की जाएंगी। इसी प्रकार, दसवीं एवं बारहवीं कक्षाओं की बोर्ड परीक्षाएं 4 मई, 2021 से आफलाइन आयोजित की जाएंगी। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा परीक्षाओं की डेट शीट शीघ्र जारी कर दी जाएगी।
ठाकुर ने कहा कि प्रेक्टिकल परीक्षाएं 15 से 30 अप्रैल, 2021 के बीच आयोजित की जाएंगी। इन परीक्षाओं के प्रश्न पत्र इस वर्ष स्कूलों द्वारा अपने स्तर पर तैयार किए जाएंगे, लेकिन परीक्षाएं बोर्ड द्वारा निर्धारित तिथियों पर ही ली जाएंगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *