Spread the love

शिमला। रोटरी क्लब शिमला हिल क्वींस ने अपने सत्र 2024-25 की अंतिम परियोजना ‘परामर्श’ के अंतर्गत वीरवार को कंडा स्थित मॉडल सेंट्रल जेल में एक विशेष खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश हॉर्टीकल्चर विभाग से फूड टेक्नोलॉजिस्ट अमरजीत सिंह एवं लैब असिस्टेंट शिशुपाल ने कैदियों को जैम, सॉस, स्क्वैश और गोभी, गाजर, नींबू के अचार आदि बनाने की विधियां सिखाईं।

कार्यक्रम की शुरूआत में अमरजीत सिंह ने सभी प्रतिभागियों को निर्माण विधियों से संबंधित नोट्स उपलब्ध कराए। इसके बाद लगभग 30 कैदियों ने सामूहिक रूप से सब्जियाँ काटीं, मसाले तैयार किए और खाद्य प्रसंस्करण की विभिन्न तकनीकों को सीखा।

रोटरी क्लब की अध्यक्ष रोटेरियन माला सिंह ने बताया कि क्लब ने पूरे वर्ष कांडा जेल में स्वास्थ्य शिविर, स्टाफ एवं अफसरों के लिए ब्लड डोनेशन कैंप, मोटिवेशनल टॉक्स तथा काउंसलिंग सेशन्स के माध्यम से निरंतर सेवा प्रदान की। उन्होंने जेल अधीक्षक सुशील ठाकुर का इस सहयोग के लिए विशेष रूप से आभार प्रकट किया। 

इस कार्यक्रम में क्लब की ओर से रोटेरियन अरुणा शर्मा, रोटेरियन तरुणा कौशल, रोटेरियन गार्गी कपूर, रोटेरियन नीलम गुप्ता, रोटेरियन मंजूशा पठानिया तथा क्लब अध्यक्ष रोटेरियन माला सिंह उपस्थित रहीं। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed