Spread the love

शिमला। जनजातीय जिले किन्नौर के सांगला के समीप खरोगला नामक स्थान पर शुक्रवार रात एक बलेरो गहरी खाई में लुढ़कने से उसमें सवार चार युवकों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। हादसे में मौत के शिकार हुए 3 युवक सांगला गांव के रहने वाले थे, जबकि एक बोनिंग सारिंग का था। तीनों घायल भी सांगला के रहने वाले हैं।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस के जवान राहत कार्य में जुट गए। बताया जाता है कि इस हादसे में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि एक ने अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में दम तोड़ दिया। सांगला अस्पताल में अन्य तीनों युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद रामपुर अस्पताल रैफर कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *