Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सोमवार शाम प्रदेश भाजपा मुख्यालय दीप कमल पहुंचे। वे वहां मंगलवार को होने वाली पार्टी की सेमी वर्चुअल प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचे थे। मुख्यमंत्री ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप के साथ इस सेमी वर्चुअल प्रदेश कार्यसमिति बैठक की तैयारियों का निरीक्षण किया।

वहीं, मुख्यमंत्री और भाजपा अध्यक्ष के बीच इस प्रदेश कार्यसमिति बैठक को लेकर विस्तृत चर्चा भी हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने बताया कि मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति बैठक में राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन एवं राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग का मार्गदर्शन प्राप्त होने जा रहा है। प्रदेश कार्यसमिति बैठक में केंद्रीय वित्त मंत्री अनुराग ठाकुर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार एवं पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे। उन्होंने कहा कि इस सेमी वर्चुअल प्रदेश कार्यसमिति बैठक का समापन प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर करेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *