Spread the love

शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार  20 अगस्त को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, संबंधित जिला प्रभारियों और जिला कांग्रेस अध्यक्षों के साथ उनके कार्यो की समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में जिला अध्यक्षों के कामकाज व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों जिला प्रभारियों से उनके कामकाज की रिपोर्ट के साथ-साथ जिलों व ब्लॉकों में संगठन के आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा भी की जाएगी।

प्रदेश कांग्रेस संगठन महामंत्री विनोद ज़िंटा ने बताया कि यह बैठक बहुत ही महत्वपूर्ण होगी। इस बैठक में प्रत्येक जिला अध्यक्षों के अब तक के कामकाज का पूरा ब्यौरा मांगा गया है। ज़िंटा ने बताया कि केंद्रीय आलाकमान ने संगठन सृजन के तहत बनाये गए सभी जिला अध्यक्षों के अब तक के कामकाज की पूरी रिपोर्ट मांगी है। इसी के तहत इस बैठक में जिला अध्यक्षों के कामकाज के साथ-साथ पीसीसी द्वारा नियुक्त जिला प्रभारियों के कामकाज की भी समीक्षा की जाएगी। उन्होंने कहा कि बैठक में जिला अध्यक्षों के साथ पीसीसी के जिला के सभी प्रभारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *