Spread the love
शिमला। 74वें गणतंत्र दिवस पर वीरवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस प्रदेश महासचिव यशवंत छाजटा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल की टुकड़ी ने ध्वज रक्षक जय प्रकाश की अगुवाई में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। जय प्रकाश ठाकुर की अगुवाई में सेवादल की टुकड़ी में सुरेंद्र वर्मा, शक्त राम कश्यप, सुरेश कुमार, रमेश कुमार, मान सिंह, अरुण, केवल राम शर्मा, शिव राम कश्यप, सुमित शर्मा शामिल थे।
इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव यशवंत छाजटा ने गणतंत्र दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज का दिन देश व हिमाचल प्रदेश के लिये बहुत ही ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा कि हमारा संविधान जन, गण, मन का जयघोष करते हुए जनता को सर्वोच्च शक्ति सम्पन्न होने का सामर्थ्य देता है और अपेक्षा करता है कि हम इसकी अनुपालना करे। उन्होंने कहा कि हम कर्तव्य पथ पर चलते हुए ही समाज और देश को सशक्त कर सकते हैं। अगर लगन हो, अपने कर्तव्यों के प्रति गम्भीरता हो, तो एक व्यक्ति भी पूरे समाज का भविष्य बदल सकता है।
इस दौरान पूर्व विधायक आदर्श सूद, केहर सिंह खाची, यशपाल तनाईक, जितेंद्र चौधरी, अमित नंदा, सिमी नंदा, सोहन लाल पूर्व महापौर, भूपिंदर कंवर, बलदेव ठाकुर, वीरेंद्र बांश्टू, एसके सहगल, विक्रम साइन, मनोज अधिकारी, सेनराम नेगी, एसएस जोगटा, जीतराम पंवार, मोहन नेगी, कमलेश ठाकुर, कृष्णा कुमारी, अनिल चौहान के अतिरिक्त बड़ी संख्या में पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *