शिमला। हिमाचल पथ परिवहन निगम के उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने हमीरपुर जिला के नादौन विधानसभा क्षेत्र के लोगों की ओर से एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिस्पाॅंस फंड के लिए 9,15,347 रुपये के चैक आज यहां मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को भेंट किए।उधर, हिमाचल प्रदेश खादी बोर्ड के उपाध्यक्ष पुरषोत्तम गुलेरिया ने भी यहां मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को एचपी एसडीएमए कोविड-19 स्टेट डिजास्टर रिसपाॅंस फंड के लिए 4,52,000 रूपये का चैक भेंट किया। मुख्यमंत्री ने इस पुनीत कार्य के लिए इनका आभार व्यक्त किया।
