Spread the love

शिमला। निर्वासित तिबतियन संसद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं इंडो- तिब्बत मैत्री संघ के सलाहकार तथा भारत-तिब्बत सहयोग मंच के वरिष्ठ सलाहकार आचार्य येशी फूंटोक ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से शिष्टाचार भेंट की। भेंट के दौरान आचार्य येशी फूंटोक ने विधानसभा अध्यक्ष को तिबतियन समुदायों के प्रतिनिधियों, धर्म गुरूओं तथा निर्वासित तिबतियन सरकार के जन प्रतिनिधियों को अभूतपूर्व सहयोग देने के लिए उनको धन्यवाद दिया तथा कहा कि कुलदीप पठानिया ने हमेशा ही व्यस्तता के बावजूद अपने कार्यालय में तिबतियन समुदायों के हर वर्ग को सम्मान दिया है जो उनकी महानता तथा मानवता का परिचायक है। 

बैठक के दौरान फूंटोक ने विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया को तिबतियन समुदाय की 108 शान्ति संस्था बारे भी अवगत करवाया।

गौरतलब है कि यह संस्था शिमला स्थित 4 प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों क्रमश: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, राजीव गांधी उत्कृष्ट महाविद्यालय संजोली, राजकीय कन्या महाविद्यालय शिमला तथा सैंट बीड्स कॉलेज शिमला में उनके राजनीतिक विभाग के साथ भारत-तिब्बत सम्बन्ध  विषय पर संवाद कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। इसका मुख्य उद्देश्य आने वाली पीढ़ी को इन सम्बन्धों बारे अवगत करवाना तथा इसे चिरकाल तक जीवित रखना है। 

उन्होंने कहा कि संवाद कार्यक्रम के माध्यम से आने वाली पीढ़ी इन सम्बन्धों को उजागर करेगी तथा भारत-तिब्बत ऐतिहासिक व्यवसायिक/व्यापारिक सम्बन्धों को समझने का प्रयास करेगी। इस अवसर पर पठानिया ने अपनी ओर से 108 शान्ति संस्था को अपना भरपूर सहयोग देने का आश्वासन दिया तथा निर्वासित तिबतियन सरकार को अपनी शुभकामनाएं दी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *