Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत देश में जारी लाॅकडाउन के दौरान मुम्बई और महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों में फंसे हिमाचलियों को सहायता प्रदान करने का आग्रह किया है। जयराम ठाकुर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को एक पत्र के माध्यम से अवगत करवाया है कि महाराष्ट्र में फंसे हिमाचलियों द्वारा प्रदेश सरकार को आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाने के लिए विभिन्न एसओएस काॅल्स आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इनमें अधिकतर लोग अपने घर वापिस आना चाहते हैं।
जयराम ठाकुर ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री से वहां फंसे हिमाचलियों को आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं, आश्रय और खाद्य वस्तुएं सुनिश्चित करवाने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल में फंसे अन्य राज्यों के लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रही हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *