Spread the love

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि कांग्रेस भाजपा की ताकत से भयभीत होकर बेबुनियाद बयानबाज़ी कर रही है। कांग्रेस ने खुद केंद्र व प्रदेश में इतनी मज़बूत सरकार नहीं देखी। यह भाजपा की मज़बूत इरादे वाली सरकार है जो कहती है वो करके दिखती है। कांग्रेस के नेता प्रदेश में रैलियों के माध्यम से जो बयानबाज़ी कर रहे है वो पूरी तरह से तथ्यहीन है, जो कांग्रेस का भाजपा से भय दर्शाता है। 

कश्यप ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की जनकल्याणकारी योजनाओ से कांग्रेस डर चुकी है। कांग्रेस को साफ दिख रहा है कि वो हिमाचल व देश मे फिर नहीं आ सकते। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंक्ति में सबसे पीछे खड़े व्यक्ति का ध्यान रखते हुए काम किया है और योजनाएं बनाई है। आज गरीबों के लिए पक्की छत सुनिश्चित कर रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत अब तक कुल 1.13 करोड़ से अधिक आवासों के निर्माण की स्वीकृति केंद्र सरकार द्वारा दी जा चुकी है, जिनमें से 50.21 लाख आवासों का निर्माण हो चुका है।

सुरेश कश्यप ने कहा कि किसानों की फसल का उचित मूल्य दिलाने में सहायता प्रदान करने में उनकी सरकार पीछे नहीं है। आज राष्ट्रीय कृषि बाजार ई-नाम पोर्टल के तहत 18 राज्यों और 3 केंद्र शासित प्रदेशों की 1,000 मंडियां पोर्टल पर एकीकृत हैं । 1.71 करोड़ से अधिक किसान और 1.74 लाख से अधिक व्यापारी इस पोर्टल पर पंजीकृत हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने अपने कार्यालय में देश की जनता को गुमराह करने के अलावा कुछ और काम नहीं किया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *