शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से 3 मरीजों की मौत हुई है। ये तीनों मौतें हमीरपुर जिले में हुई हैं। वहां 62, 70 और 71 वर्षीय महिला मरीजों की कोविड से जूझते हुए मौत हो गई। प्रदेश में कोरोना वायरस से कुल 3623 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 202 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इस दौरान हमीरपुर जिले में 54, कांगड़ा में 46, मंडी में 38, शिमला में 28, बिलासपुर में 25, ऊना में 4, चंबा में 3, सोलन में 2 और किन्नौर व कुल्लू जिले में एक-एक मरीज कोरोना पाजिटिव आया है। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 215893 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 210732 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और सोमवार को 214 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना वायरस के 1521 एक्टिव केस रह गए हैं।
