Spread the love

चम्बा। प्रदेश के चम्बा जिले में एक दुखदायी घटना घटी है। जिले की तीसा तहसील के तहत कारातोष गांव में एक घर में आग लगने से एक ही परिवार के चार लोग जिंदा जल गए। 
मिली जानकारी के मुताबिक तीसा तहसील के कारातोष गांव में रफी मोहम्मद के घर में आग लगने से वह स्वयं और उसके तीन बच्चे जिंदा जल गए। बताया जाता है कि यह हादसा बीती मध्य रात्रि तीन बजे पेश आया।
इस घटना में रफी और उसके तीन छोटे-छोटे बच्चे जिंदा जल गए और उनकी मृत्यु हो गई। वहीं उसकी पत्नी इस हादसे में घायल हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही तीसा से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और राहत कार्य में जुट गया। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *