Spread the love


सुंदरनगर। सुंदरनगर उपमंडल के तहत विभिन्न स्कूलों में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। डीएवी पब्लिक स्कूल में हिंदी भाषा की महत्ता को दर्शाते हुए वर्चुअल प्रार्थना सभा में इसका आयोजन किया गया। प्रार्थना सभा में हिंदी विभाग ने सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी। हिंदी अध्यापिका सुनीता ठाकुर ने प्रार्थना सभा का आगाज किया। इसी उपलक्ष पर राजरानी ने हिंदी में प्रतिज्ञा, अंजना ने सुविचार तथा मृदुला शर्मा ने हिंदी के महत्व पर प्रकाश डालते हुए अपने विचारों को प्रस्तुत किया। प्रोमिला ने अपनी मातृभाषा हिंदी का गुणगान करते हुए कविता प्रस्तुत की।

स्कूल के प्रधानाचार्य मोहित चुघ ने बच्चों को संबोधित करते हुए हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने बताया कि हमें अपनी मातृभाषा पर गर्व होना चाहिए और सदैव हमें राजभाषा को राष्ट्रभाषा बनाने के लिए प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि हम और आप हिंदी भाषा को दैनिक जीवन शैली में अपनाएंगे तो हमारी इस भाषा का उत्थान होगा। वहीं, महावीर पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य अनुराधा जैन की अध्यक्षता में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया जिसमें स्कूल हॉस्टल में रहने वाले बच्चों ने हिस्सा लिया। इस दौरान सभी ने हिंदी भाषा के उत्थान को लेकर शपथ ली।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *