Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर को आज नववर्ष पर विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्रियों, केन्द्रीय मंत्रियों, पूर्व मुख्यमंत्रियों, वरिष्ठ पार्टी नेेताओं, विभिन्न राज्यों के मंत्रियों, अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों, विधायकों, विभिन्न बोर्डों और निगमों के अध्यक्षों और उपाध्यक्षों तथा नगर निगम शिमला के महापौर, उप-महापौर और पार्षदों, वरिष्ठ अधिकारियों, विभाग अध्यक्षों और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने शुभकामनाएं दीं।

वहीं, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने दूरभाष के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि उनके सशक्त नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति बनकर उभरेगा।
मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा को भी दूरभाष पर नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री के सरकारी निवास ओक ओवर में आज प्रातः समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों और दिन में उनके कार्यालय में बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्हें दूरभाष पर भी नववर्ष की शुभकामनाएं प्राप्त हुईं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *