Spread the love

कुलदीप राठौर, विदित चौधरी और हरिकृष्ण हिमराल और संजय शर्मा ने की बैठक में शिरकत

शिमला। शिमला जिले के ठियोग विधानसभा क्षेत्र के क्यार-मतियाना जोन की बैठक एआईसीसी  प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर की अध्यक्षता में शनिवार को मतियाना में आयोजित की गई। बैठक में एआईसीसी सचिव व प्रदेश मामलों के सह प्रभारी विदित चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ डीसीसी शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष हरि कृष्ण हिमराल और बीसीसी अध्यक्ष ठियोग संजय शर्मा भी मौजूद थे। 

बैठक में कई निर्वाचित प्रधानों, बीडीसी सदस्यों, पंचायत कांग्रेस अध्यक्षों और बूथ अध्यक्षों ने भाग लिया। बैठक केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार द्वारा एसआईआर के नाम पर 13 करोड़ से अधिक मतदाताओं को उनके मताधिकार से बंचित करने की कड़ी निंदा करते हुए इस अपराध के लिये ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने की मांग की गई।

बैठक में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया और “वोट बचाओ देश बचाओ अभियान” के नारे लगाए गए। इस प्रदर्शन में ममता ठाकुर, टेक चंद भैक, शीतल भैक, संगीता, रंजना, मंजू, कृष्ण पाल, दीवान चंदेल, इंदर सिंह कंवर, संदीप शर्मा, निशांत, बीडीसी अध्यक्ष नवीन काल्टा, रोशन लाल, महेश्वरी देवी, लाल चंद, रणजीत कंवर, रविंदर कंवर, रीना कश्यप, चेत राम शर्मा के अतिरिक्त पार्टी के कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे‌।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *