रामपुर। आर्यवर्त एजुकेशनल वेलफेयर एंड चैरिटेबल सोसाइटी की आज सोसाइटी के अध्यक्ष कौल सिंह नेगी की अध्यक्षता में रामपुर में बैठक हुई। बैठक में सोसाइटी द्वारा पिछले दिनों हुए सामाजिक कार्यों की समीक्षा की गई एवं आगामी कार्यक्रमों की योजना बनाई गई। बैठक में रामपुर ब्लॉक के अध्यक्ष प्रदीप दडेल व मंत्री ओम बगई की सर्व सम्मति से चुना गया और एक महीने में रामपुर ब्लॉक में कार्यकारणी का विस्तार किया जाएगा।
बैठक में यह भी तय हुआ कि 28 अगस्त को रामपुर में “नशा उन्मूलन में समाज की भूमिका’ विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में व युवक मंडल, महिला मंडल व पंचायत प्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में तय हुआ कि सोसाइटी ग्राम स्तर पर सदस्यता अभियान भी शुरू करेगी। यह सदस्यता अभियान सितंबर माह तक चलेगी। बैठक में प्रदीप दड़ेल, ओम बगई, यशपाल, जीआर टेगटा, अशोक कुमार, सुरेश जोकटा, मनोज टोलटा, पीयूष प्राथी, पंकज सांगरा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
