Spread the love

मंडी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव एंव हिमाचल कांग्रेस मामलों के सह प्रभारी संजय दत्त ने आज जोगिन्द्र नगर में हिमाचल के पूर्व सांसद स्व. राम स्वरूप के परिवार से मुलाकात की और उनकी मृृत्यु पर शोक व्यक्त किया। संजय दत्त ने राम सवरूप की पत्नी से मुलाकात की और उनके 3 पुत्रों शांति स्वरूप, आन्नद सवरूप और क्रांति स्वरूप से फोन पर बात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त की। 

संजय दत्त ने कहा कि राम स्वरूप एक नेक सरल सज्जन एंव लोकप्रिय नेता थे जिन्हें मण्डी की जनता ने भारी बहुमत से लोक सभा में सांसद चुनकर भेजा था। दुख की इस घड़ी में कांग्रेस पार्टी उनके परिवार के साथ खडी है। पिछले कल ही संजय दत्त ने पूर्व सांसद राम स्वरूप शर्मा की मृत्यु पर सीबीआई या रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच की मण्डी में मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार उनकी मृत्यु के कारणों को छुपाने का प्रयास कर रही है, जबकि उनके परिवार एंव मण्डी की जनता को उनकी मृत्यु के असली कारण जानने का हक है।

पूर्व में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर सार्वजनिक रूप में कह चुके हैं कि यदि परिवार मांग करेगा तो इस पर सीबीआई की जांच करवाई जाएगी, परन्तु अब सरकार ऐसा करने से गुरेज कर रही है। आज परिवार से बात करने पर संजय दत्त को उनकी बातों में वेदना का अहसास हुआ। संजय दत्त ने मौत के कारणों को जानने के लिए सीबीआई या रिटायर्ड जज की निगरानी में जांच करवाने की मांग की है।      

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *