Spread the love

ऊना। भाजपा की 630 किमी. लंबी जन आशीर्वाद यात्रा ऊना में समाप्त हो गई है। अनुराग ठाकुर को केंद्र में कैबिनेट मंत्र  बनाने के बाद शुरू हुई इस यात्रा ने प्रदेश के चारों संसदीय हलकों को कवर किया है। इस यात्रा के अंतिम पड़ाव ऊना में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, मंत्री वीरेंद्र कंवर, पूर्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतपाल सत्ती, राम कुमार व प्रबुद्ध नेतागण उपस्थित रहे।

 केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा अद्भुत रही। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पीटरहॉफ शिमला एवं पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने पालमपुर में स्वागत किया। उन्होंने कहा कि देर रात सभी स्थानों पर भी सैकड़ों की संख्या में लोगों ने स्वागत किया, दुकानों एवं घरों से लोगों ने निकल कर हाथ हिलाकर इस यात्रा को आशीर्वाद दिया। छोटे-छोटे बच्चों ने भी नारे लगाए और बज़ुर्गों के आशीर्वाद से जोश मिला।अनुराग ठाकुर ने कहा कि हिमाचल के लोग सच में दिल से मोदी-मोदी कहते हैं, इस जन समर्थन से नरेंद्र मोदी के प्रति आप सबका प्यार दिखता है। उन्होंने कहा कि जहां भी गए, वहां बड़ी संख्या में स्वागत किया। 

अनुराग ठाकुर ने इस महत्वपूर्ण ज़िम्मेवारी, सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्रालय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि हम हाई एल्टीट्यूड सेन्टर पर काम करेंगे और हिमाचल की संस्कृति को बढ़ावा देंगे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *