Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस के 553 नए मामले पाजिटिव आए हैं। मंडी जिले में 102, शिमला में 92, सोलन में 90, कांगड़ा में 63, कुल्लू में 48, बिलासपुर व चंबा में 38-38, हमीरपुर में 30, ऊना में 27, सिरमौर में 10, लाहौल-स्पीति में 5 और किन्नौर जिले में 4 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। इस प्रकार राज्य में कोरोना वायरस के कुल 44958 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 35923 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। रविवार को 520 मरीज ठीक हुए हैं। राज्य में कोरोना संक्रमण के 8269 एक्टिव केस हैं। शिमला जिले के रामपुर में 8, सुन्नी में 5, टिक्कर में 4, जुब्बल-कोटखाई में 3, न्यू शिमला, आईजीएमसी, रोहड़ू में 2-2, संजौली, नाभा, समरहिल, खलीणी, यूएस क्लब, भट्टाकुफर, कुमारसेन, मतियाणा, चिड़गांव में एक-एक मरीज कोरोना पाजिटिव आया है। देरशाम कुछ और मामले जिले के कई स्थानों से पाजिटिव आए हैं। 
वहीं, हमीरपुर जिले में 30 व्यक्ति कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। आरटी-पीसीआर टेस्ट की रिपोर्ट में 17 तथा रैपिड एंटिजन टेस्ट में 13 लोग कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि इनमें बड़सर का 62 वर्षीय व्यक्ति, हनोह गांव के चार व्यक्ति जिनमें 60 व 32 वर्षीय व्यक्ति तथा 55 व 32 वर्षीय महिला शामिल है। रोपड़ी नवाला गांव के दो जिनमें 53 वर्षीय व्यक्ति व 13 वर्षीय बालक, दसमल गांव की 45 वर्षीय महिला, तकौटा गांव की 13 वर्षीय बालिका, बरोहा का 44 वर्षीय व्यक्ति, मझोट गांव की दो 15 वर्षीय बालिका व 71 वर्षीय महिला, नादौन के दो जिनमें 38 वर्षीय व्यक्ति व 32 वर्षीय महिला, सुजानपुर टिहरा के वार्ड नंबर-09 में तीन जिनमें 52 वर्षीय व्यक्ति, 51 वर्षीय महिला एवं 18 वर्षीय युवती संक्रमित पायी गई है। इसी प्रकार, जिला में रैपिड एंटिजन टेस्ट में हमीरपुर शहर के वार्ड नंबर-06 में 45 वर्षीय व्यक्ति व 38 वर्षीय महिला, दरयोटा गांव में 62 व 55 वर्षीय व्यक्ति, दोसड़का में कार्यरत 54, 40, 30, 55, 42 व 29 वर्षीय व्यक्ति, हमीरपुर के वार्ड नंबर-09 में 26 वर्षीय महिला तथा डॉ. राधाकृष्णन राजकीय मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में 93 वर्षीय व 40 वर्षीय महिला कोविड-19 संक्रमित पाए गए हैं। 
उधर, ऊना जिला में 27 मामले कोरोना पॉजिटिव आए हैं। ऊना उपमंडल मुख्यालय के वार्ड 4 स्थित विवेक नगर निवासी 21 वर्षीय युवक, रक्कड़ कॉलोनी निवासी  30 वर्षीय युवक, रक्कड़ के ही ग्रीन एवेन्यू निवासी 45 वर्षीय पुरुष, रक्कड़ के फेस 3 से 22 वर्षीय युवती, सनोली निवासी 43 वर्षीय पुरुष, धमांदरी निवासी 47 वर्षीय पुरुष संक्रमित पाए गए है। गगरेट उपमंडल के जाडला कोयड़ी निवासी 58 और 55 वर्षीय दो महिलाएं, गगरेट के वार्ड 3 से 50 वर्षीय महिला, गोंदपुर बनेहड़ा से वार्ड 7 से 34 और 70 वर्षीय महिलाएं दो महिलाओं की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। हरोली उपमंडल के तहत सीनियर सेकेंडरी स्कूल धर्मपुर से 38 वर्षीय शिक्षिका और 40 वर्षीय शिक्षक, टाहलीवाल स्थित उद्योग में कार्यरत 33 वर्षीय पुरुष, गुरपलाह निवासी 31 वर्षीय पुरुष, कर्मपुरा निवासी  23 वर्षीय युवती, ललड़ी निवासी 52 वर्षीय पुरुष, पंजाब नेशनल बैंक की टाहलीवाल ब्रांच में कार्यरत 44 वर्षीय कर्मचारी संक्रमित पाया गया है। वहीं, अंब उपमंडल के धुसाड़ा से 47 वर्षीय महिला दुकानदार, स्तोथर से 47 वर्षीय पुरुष और उसकी 41 वर्षीय पत्नी, टकारला निवासी 25 वर्षीय युवती, काशीपुर निवासी 50 वर्षीय पुरुष, अम्ब उपमंडल निवासी 56 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। बंगाणा उपमंडल के मंदली निवासी 35 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई है। ऊना के रीजनल अस्पताल में तैनात 56 वर्षीय विशेषज्ञ चिकित्सक की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। गगरेट उपमंडल के अम्बोटा निवासी 40 वर्षीय पुरुष की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *