????????????????????????????????????
Spread the love

हमीरपुर। उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने सभी जिलावासियों से सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य पर वीर सैनिकों और उनके परिजनों की सहायता के लिए उदारतापूर्वक आर्थिक अंशदान की अपील की है।
सोमवार को सशस्त्र सेना झंडा दिवस के उपलक्ष्य पर उपायुक्त कार्यालय परिसर में आयोजित एक कार्यकम में देवाश्वेता बनिक ने कहा कि यह दिन थल सेना, वायु सेना और नौ सेना के उन वीर सैनिकों को समर्पित है जो मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हुए या विकलांग हो गए। भारतीय सशस्त्र सैन्य बलों की वीरता, साहस और बलिदान को नमन करते हुए उपायुक्त ने कहा कि वीर सैनिकों तथा उनके आश्रितों के कल्याण के लिए ही हर वर्ष सशस्त्र सेना झंडा दिवस मनाया जाता है। इस दिन विशेष झंडा लगाकर लोगों से धनराशि एकत्रित की जाती है। यह धनराशि शहीद सैनिकों के परिजनों और विकलांग सैनिकों की सहायता के लिए खर्च की जाती है। समस्त जिलावासियों को सशस्त्र सेना झंडा दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उपायुक्त ने अंशदान के रूप में वीर सैनिकों एवं शहीदों को सम्मान देने की अपील भी की।
इस अवसर पर जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा और अन्य कर्मचारियों ने उपायुक्त को सशस्त्र सेनाओं का झंडा भेंट किया तथा वीर सैनिकों तथा उनके परिजनों के लिए धनराशि प्राप्त की। इसके बाद उपायुक्त कार्यालय के अन्य अधिकारियों तथा कर्मचारियों को भी झंडा भेंट किया गया तथा उनसे धनराशि एकत्रित की गई।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *