Spread the love

शिमला। हिमाचल प्रदेश में रविवार को कोरोना संक्रमण से 11 और मरीजों की मौत हो गई। इस संक्रमण से शिमला और कांगड़ा जिलों में चार-चार, मंडी में दो और हमीरपुर जिले में एक मरीज की मौत हुई है। कांगड़ा जिले में टांडा मेडिकल कालेज व अस्पताल में पालमपुर के 59 वर्षीय संक्रमित व्यक्ति, जयसिंहपुर के 74 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग, पालमपुर की 94 वर्षीय बुजुर्ग संक्रमित महिला और रक्कड़ कांगड़ा के 73 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग की मौत हो गई। वहीं, मेडिकल कॉलेज नेरचौक, मंडी में हमीरपुर चमनेड़ निवासी 82 वर्षीय संक्रमित बुजुर्ग ने दम तोड़ा है। शिमला जिले में 45 वर्षीय पुरूष, 70 वर्षीय वृद्धा, 80 व 70 वर्षीय वृद्ध की कोरोना वायरस के कारण मौत हुई है। वहीं, मंडी जिले में 56 वर्षीय व्यक्ति के साथ-साथ 88 वर्षीय वृद्धा की मौत हुई है। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना संक्रमण से मौत का आंकड़ा बढ़कर 722 पहुंच गया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *