Spread the love

नाहन। हिमाचल दिवस के अवसर पर आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा. राजीव बिन्दल ने हिमाचल निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करते हुए प्रदेशवासियों को बधाई दी। डा. बिन्दल ने आज की आवश्यकता को देखते हुए हिमाचल दिवस के पुनीत अवसर पर कोरोना वारियर्स चिकित्सक और पैरा मैडिकल एवं चतुर्थ श्रेणी अस्पताल कर्मियों की सुरक्षा के लिए 150 गाउन डा. यशवंत सिंह परमार मैडिकल काॅलेज में जाकर भेंट किए। उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 50 सुरक्षा गाउन और मैडिकल काॅलेज प्रिंसिपल को 100 सुरक्षा गाउन प्रदान किए। 

डा. बिन्दल ने इस अवसर पर कहा कि हमारा छोटा सा हिमाचल जहां प्रकृति ने स्वर्ग सी सुन्दरता बिखेरी है जहां लोग साधु प्रवृति के हैं ऐसा प्रदेश देश में सबसे अग्रणी प्रदेश बन कर रहेगा, ऐसा उनका विश्वास है। डा. राजीव बिन्दल ने कोरोना की रोकथाम के लिए मुख्यमंत्री कोविड फंड और पीएम केयरस फंड में आज नाहन में करीब 74 हजार रुपये के करीब 12 चैक विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों द्वारा भेंट करने पर आभार भी जताया। डा. बिन्दल ने कहा कि कोरोना महामारी को देखते हुए दानी सज्जन लगातार राहत कोष में आना अंशदान कर रहे हैं। 


By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *