Spread the love

ऊना। उपायुक्त ऊना संदीप कुमार ने आज पंडोगा बैरियर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यहां की व्यवस्थाओं को जांचा और पुलिस कर्मियों से बातचीत की। उपायुक्त ने बैरियर पर तैनात कर्मचारियों को पेश आ रही समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल की और कहा कि मेडिकल इमरजेंसी या किसी के परिवार में मृत्यु होने जैसी आपात स्थिति में जिला प्रशासन ऊना कर्फ्यू पास की सुविधा प्रदान कर रहा है और उन्हें आने-जाने की अनुमति प्रदान की जा रही है। संकट से गुजर रहे ऐसे परिवारों के साथ पुलिसकर्मी सहयोग करें।
डीसी ने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले ट्रकों की आवाजाही पर कोई प्रतिबंध नहीं है। ऐसे में माल ढुलाई के साथ जुड़े ट्रक ऑपरेटरों को भी अनावश्यक रूप से कोई परेशानी नहीं आनी चाहिए। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *