Spread the love

शिमला। केंद्रीय वित्त एवं कॉरपोरेट अफ़ेयर्स राज्यमंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा कि कोरोना आपदा से राहत देने के के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बनाए गए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज से हिमाचल प्रदेश को अब तक लगभग 223 करोड़ से ज़्यादा राशि ट्रांसफ़र कर दी है। ठाकुर ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट किया है।

अनुराग ठाकुर ने कहा ”आज पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में है और इस इस वैश्विक आपदा से निपटने के लिए सभी देश युद्ध स्तर पर काम कर रहे हैं। हमारा देश भी इस से अछूता नहीं है, जिसे देखते हुए देश की मोदी सरकार अपने नागरिकों को स्वस्थ व सुरक्षित बनाए रखने के लिए सभी सम्भव उपाय कर रही है। कोरोना आपदा के संकट को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेतृत्व में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज का गठन किया गया है जिसके तहत गरीबों, मज़दूरों, किसानों, विधवाओं व दिव्यांगजनों के लिए आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है। पूरे देश में अब तक 32 करोड़ से भी ज़्यादा लोगों को 29 हज़ार 352 करोड़ रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है”।
अनुराग ठाकुर ने कहा ”हिमाचल प्रदेश में भी ज़रूरतमंदों को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण पैकेज का पूरा लाभ मिला है। पीएम किसान योजना के 8 लाख 65 हज़ार से भी ज़्यादा लाभार्थियों को 173 करोड़ रुपए से ज़्यादा की राशि उनके खातों में ट्रांसफ़र कर दी गई है। पीएम जनधन योजना के 6 लाख 12 हज़ार से ज़्यादा खाताधारकों के बैंक खातों में 29 करोड़ से ज़्यादा की राशि केंद्र सरकार द्वारा ट्रांसफर कर दी गई है। राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के तहत 1 लाख 11 हज़ार से अधिक वृद्धों, विधवाओं और दिव्यांगों को लगभग 5 करोड़ 59 लाख रुपए से अधिक की आर्थिक सहायता दी जा चुकी है। बिल्डिंग एंड कंस्ट्रक्शन फंड के 54 हज़ार से अधिक लाभार्थियों को 10 करोड़ 84 लाख से अधिक की आर्थिक मदद केंद्र सरकार द्वारा की गई है। ईपीएफ़ओ के 1600 से ज़्यादा लाभार्थियों को 3 करोड़ 65 लाख रुपए से ज़्यादा की राशि ट्रांसफर कर दी गई है। इसके अतिरिक्त उज्ज्वला योजना के तहत लगभग 26 हज़ार सिलेंडरों की अब तक बुकिंग हुई थी, जिसमें से लगभग 21 हज़ार मुफ़्त गैस सिलेंडर लोगों को वितरित किए जा चुके हैं”।

हम सब मिलकर कोरोना को हराएंगे 
अनुराग ठाकुर ने कहा ”भारत सरकार कोरोना से निपटने के लिए सभी ज़रूरी व प्रभावी कदम उठा रही है। यह वक्त पूरी एकजुटता के साथ इस आपदा से निपटने व अपनी राष्ट्रीय एकता को दिखाने का है। इस समय हमें पूरे संयम और दृढ़ संकल्प के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सुझाए सभी उपायों का कड़ाई से पालन करने की आवश्यकता है। सतर्कता से ही कोरोना के संक्रमण की रोकथाम संभव है। हम स्वयं संक्रमित होने से बचेंगे और दूसरों को भी संक्रमित होने से बचाएंगे व हम सब मिल कर कोरोना को हराएंगे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *