शिमला। कोरोना वायरस के तीन मामले IGMC अस्पताल आने के बाद वहां पर प्रशासन हरकत में आया है। रविवार सुबह नालागढ़ से मरीजों को वहां लाने के बाद पूरे अस्पताल परिसर को सेनिटाइज किया गया । साथ ही उस मार्ग को भी सेनिटाइज किया गया, जिस मार्ग से इन मरीजों को लेकर आईजीएमसी अस्पताल पहुंची थी।
ये तीन मामले जांच में पाजीटिव पाए गए थे और बीती देररात इनकी रिपोर्ट आई थी। इसके बाद से अस्पताल में इन मरीजों को लाने की तैयारी की गई और सुबह 6.30 बजे इन्हें यहां पहुंचाया गया। आईजीएमसी अस्पताल के वरिष्ठ एमएस डॉ. जनक राज ने इसकी पुष्टि की। अस्पताल में इन मरीजों को अलग से आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। इन मरीजों यहां लाने के बाद बाद पूरे अस्पताल को सेनिटाइज किया गया।
