शिमला। दिल्ली से तबलीगी जमात से लौटे तीन और लोग कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। वहीं जिस महिला की कोरोना से पीजीआई चंडीगढ़ में मौत हुई थी, उसके परिवार के चार अन्य लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आए हैं। इस प्रकार हिमाचल में कोरोना के सात और नए मामले आ गए हैं। अह़ब हिमाचल में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। इसमें वह महिला शामिल नहीं है, जिसकी पीजीआई में मौत हुई थी। इन नए मामलों के आने से हिमाचल भी अब अलर्ट मोड पर आ गया है और अब निजामुद्दीन जमात से लौटे लोगों की पहचान का काम और तेज होगा। क्योंकि तबलीगी जमात के ही छह लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
