शिमला। कोरोना वायरस ने मुख्यमंत्री कार्यालय में दस्तक दे दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय में उप-सचिव स्तर के एक अधिकारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएम कार्यालय में उप सचिव के कोरोना पाजिटिव आने के बाद राज्य सचिवालय में हड़कंप मच गया है। बताते हैं कि इस अधिकारी के कोरोना पाजिटिव आने के बाद मुख्यमंंत्री जयराम ठाकुर ने भी खुद को क्वारंटराइन कर दिया है।
उधर, अब इस अधिकारी के प्राथमिक संपर्कों की पहचान की जा रही है। बताया जाता है कि मुख्यमंत्री कार्यालय के सभी लोगों का कोरोना टेस्ट किया जाएगा। इस बीच, सीएम जयराम ठाकुर ने भी अपने सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए और वे सचिवालय से अपने सरकारी आवास ओक ओवर रवाना हो गए। बताया जाता है कि सीएम का भी करोना टेस्ट होगा। मिली जानकारी के मुताबिक मंडी में पॉजिटिव पाए गए भाजपा नेता कुछ दिन पहले शिमला आए थे और यहां पर वह सीएम दफ्तर, सीएम आवास के अलावा आईजीएमसी गया था। बताते हैं कि इसी नेता के संपर्क में उप सचिव भी आए थे। अब सभी का कोरोना वायरस का टेस्ट किया जाएगा।
