Spread the love

शिमला। शिमला लोकसभा हलके से सांसद सुरेश कश्यप को प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह ने सुरेश कश्यप की नियुक्ति का पत्र भी जारी कर दिया। सुरेश कश्यप की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू हो गई है। वह डॉ. राजीव बिंदल का स्थान लेंगे।

डॉ. बिंदल ने कुछ माह पहले इस पद से इस्तीफा दिया था। डॉ. बिंदल सिरमौर जिले के नाहन से विधायक हैं। वहीं, सुरेश कश्यप भी इसी जिले से ताल्लुक रखते हैं। यानी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी सिरमौर जिले को ही मिली है। वे पहले पच्छाद विधानसभा हलके से विधायक चुने गए थे। पिछले लोकसभा चुनाव में वह शिमला संसदीय हलके से सांसद के चुनाव को उतारे गए थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *