शिमला। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के परिवार सहित होम क्वॉरंटीन होने के बाद प्रतिपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री ने उनसे टेलीफ़ोन पर बात कर उनका कुशल क्षेम जाना। मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि उन्होंने जयराम ठाकुर के टेस्ट उपरांत सकुशल काम पर लौटने की बात कही। मुख्यमंत्री ने उन्हें बताया कि उनके सचिवालय के एक अफ़सर के कोरोना पॉज़िटिव निकलने के चलते उन्होंने स्टाफ़ सहित टेस्ट करवाने और क्वॉरंटीन करने का निर्णय लिया है।
