Spread the love

शिमला। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला संसदीय क्षेत्र के सांसद सुरेश कश्यप को भारतीय जनता पार्टी हिमाचल प्रदेश का अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर बधाई दी है।
मुख्यमंत्री ने सुरेश कश्यप को राज्य भाजपा अध्यक्ष नियुक्त करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का धन्यवाद किया।
जय राम ठाकुर ने कहा कि सुरेश कश्यप के नेतृत्व में पार्टी राज्य में नई ऊंचाइयां प्राप्त करेंगी तथा इसका और विस्तार होगा। उन्होंने कहा कि सुरेश कश्यप अनुभवी नेता हैं और वर्तमान में वह अनुसूचित जाति मोर्चा के राज्य अध्यक्ष हैं।   
जल शक्ति मन्त्री महेन्द्र सिंह, शिक्षा मन्त्री सुरेश भारद्वाज, शहरी विकास मन्त्री सरवीन चौधरी, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मन्त्री वीरेन्द्र कंवर, उद्योग मन्त्री बिक्रम सिंह, वन मन्त्री गोविन्द सिंह और सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने भी सुरेश कश्यप को राज्य भाजपा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *