शिमला। हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से 2 मरीजों की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से कुल 3614 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान 202 नए मामले पाजिटिव आए हैं। इस दौरान मंडी जिले में 44, कांगड़ा में 41, हमीरपुर में 40, ऊना में 24, शिमला में 19, बिलासपुर में 15, चंबा व किन्नौर जिले में 6-6, कुल्लू में 4 और सोलन में तीन मरीज कोरोना पाजिटिव आए हैं। इस प्रकार प्रदेश में कोरोना वायरस के अब तक कुल 215437 मामले पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 210124 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और शुक्रवार को 237 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में अब कोरोना वायरस के 1682 एक्टिव केस रह गए हैं।
