रिकांगपिओ। किन्नौर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सोनम नेगी ने कहा कि किन्नौर जिले में कोविड 19 से स्वस्थ होने वालों की संख्या 3361 है। जिले में आज कोविड-19 के 211 सेम्पल लिए गए, जिसमें 6 सैम्पल की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। पाॅजिटिव आने वालों में एक मामला चगांव-जनकपूरी, एक मामला रिकांगपिओ, एक मामला चांसू, एक मामला किल्बा गांव व 2 मामले कल्पा से संबंधित हैं।
डॉ. सोनम नेगी कहा कि जिले में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या 37 है। उन्होंने बताया कि जिले मे अब तक कोविड 19 के कुल 72470 सेम्पल लिए जा चुके हैं। जिनमें से 69034 सेम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है तथा अब तक जिले मे कुल 3436 मामले पॉजिटिव आये हैं। उन्होंने कहा कि जिले में कोविड 19 के कारण 38 रोगियों की मृत्यु हो चुकी है।
