Spread the love

धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने अध्यापक पात्रता परीक्षा (टेट) के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं। पात्र अभ्यर्थी 23 सितंबर से 13 अक्टूबर तक बोर्ड के पास ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। टेट परीक्षाएं 13 नवंबर से लेकर 28 नवंबर तक दो सत्रों में आयोजित होंगी। स्कूल शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सुरेश कुमार सोनी ने बताया कि शिक्षा बोर्ड आठ विषयों जेबीटी, टीजीटी (आर्ट्स/मेडिकल/नॉन मेडिकल) भाषा अध्यापक, शास्त्री, पंजाबी व उर्दू के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन करेगा। पात्र अभ्यर्थी 23 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 13 अक्टूबर तक बिना विलंब शुल्क के आवेदन किया जा सकेगा। वहीं 300 रुपये लेट फीस के साथ अभ्यर्थी 14 से 18 अक्टूबर तक आवेदन कर सकते हैं। 19 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक अभ्यर्थियों के आवेदन में दुरुस्ती की जा सकेगी। सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों से 800, जबकि एससी-एसटी, ओबीसी व पीएचएच वर्ग से संबंधित अभ्यर्थियों से 500 रुपये फीस के रूप में वसूले जाएंगे। आवेदनकर्ता परीक्षा से चार दिन पहले अपना एडमिट कार्ड ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड कर सकेंगे। 

13 नवंबर को होगा जेबीटी टेट

जेबीटी टेट का आयोजन 13 नवंबर को सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 12.30 बजे तक होगा, जबकि इसी दिन दूसरे सत्र में शास्त्री के लिए परीक्षा होगी। 14 नवंबर को सुबह टीजीटी नॉन मेडिकल, जबकि दूसरे सत्र में भाषा अध्यापक के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा होगी। वहीं 21 नवंबर को सुबह टीजीटी आर्ट्स व टीजीटी मेडिकल के लिए दूसरे सत्र, जबकि 28 नवंबर को सुबह पंजाबी और दूसरे सत्र में उर्दू विषय के लिए अध्यापक पात्रता परीक्षा होगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *