Spread the love

ऊना। प्रदेश के ऊना जिले के गगरेट क्षेत्र के एक निजी स्कूल के 16 शिक्षक पॉजिटिव आने से इलाके में हड़कंप मच गया। स्कूल खुलने से पहले ही स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्कूलों में कोविड टेस्ट करने शुरू कर दिए हैं, ताकि विद्यार्थियों को संक्रमण से बचाया जा सके। इसके तहत पूरे स्टाफ का शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोरोना टेस्ट किया, जिसमें वे पाजिटिव आए हैं। स्वास्थ्य खंड गगरेट की नोडल अधिकारी डॉ. सुमन ने बताया कि एक निजी स्कूल के 16 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। अभी और भी टेस्ट लिए जाएंगे और उनकी हिस्ट्री भी देखी जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *