शिमला। हिमाचल में कोरोना वायरस का प्रकोप कम होने लगा है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में जहां कोरोना संक्रमण से मौत में कमी आई है, वहीं नए मामलों में भी काफी कमी आई है। प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान चार मरीजों की मौत हुई है। इस दौरान कांगड़ा में तीन और हमीरपुर जिले में एक मरीज की मौत हुई है। प्रदेश में कोरोना वायरस से अब तक कुल 3398 मरीजों की मौत हो चुकी है।
उधर, हिमाचल में पिछले 24 घंटे के दौरान 210 नए मामले पाजिटिव आए। शिमला जिले में 32, मंडी में 29, बिलासपुर व सिरमौर जिले में 26-26, चंबा व ऊना में 19-19, कांगड़ा में 18, हमीरपुर में 16, सोलन में 11, कुल्लू में 7, किन्नौर में 5 और लाहौल-स्पीति जिले में 2 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 199407 लोग पाजिटिव आ चुके हैं। इनमें से अब तक 192256 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को 523 मरीज ठीक हुए हैं। प्रदेश में कोरोना वायरस के अब 3733 एक्टिव केस हैं।
