Spread the love

आनी। जलशक्ति, बागवानी, राजस्व एवं सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर आनी विधानसभा क्षेत्र के दो दिन के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न विभागों की विकासात्मक गतिविधियों का निरीक्षण और विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा करेंगे। वह विभागीय अधिकारियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी जारी करेंगे। महेंद्र सिंह ठाकुर 19 जून को दोपहर 2 बजे ब्रौ में विभिन्न विभागों के कार्यों का जायजा लेंगे। 3 बजे ब्रौ से निरमंड जाएंगे। निरमंड में वह 6 बजे तक विकास कार्यों का निरीक्षण करेंगे। उनका रात्रि ठहराव नित्थर में होगा।

महेंद्र सिंह ठाकुर 20 जून को नित्थर में सुबह 9 से 10 बजे तक वह विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा करेंगे। 10 बजे वह नित्थर से दलाश को रवाना होंगे और 11 बजे के बाद 1 बजे तक सरकारी कार्यों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद आनी और शवाड में भी वह विभिन्न विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे और विभिन्न मामलों पर अधिकारियों से कार्यों की ताजा स्थिति प्राप्त करेंगे। सांय छह बजे महेंद्र सिंह ठाकुर शवाड से चरखड़ी को रवाना होंगे। स्थानीय विधायक किशोरी लाल सागर सहित स्थानीय जन प्रतिनिधि और अधिकारी इस दौरे के दौरान मौजूद रहेंगे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *