????????????????????????????????????
Spread the love

शिमला। शहरी विकास, आवास, नगर नियोजन मंत्री सुरेश भारद्वाज ने कहा है कि शिमला स्मार्ट सिटी मिशन के तहत 2 करोड 9 लाख रुपए की लागत से शिमला नगर निगम के सभी वार्डों में ओपन जिम बनाए जाएंगे, ताकि शिमला शहर के युवाओं को बढ़ते नशे से बचाया जा सके। वे वीरवार को राजधानी शिमला के गंज बाजार में ओपन जिम के शुभारंभ करने के उपरांत बोल रहे थे। सुरेश भारद्वाज ने कहा कि इस ओपन जिम का निर्माण कार्य 10 लाख रुपए की लागत से पूर्ण किया गया है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में शहर के जिस वार्ड में स्थान उपलब्ध होगा, वहां पर जिम का निर्माण आरम्भ कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि शिमला स्मार्ट सिटी या नगर निगम निधि में शिमला शहर के किसी भी क्षेत्र में जिम के निर्माण के लिए पैसों की कमी होती है तो उसे विधायक निधि से पूरा किया जाएगा।
शहरी विकास मंत्री ने कहा कि शिमला शहर के विकास में सभी लोग व नगर निगम के पार्षद मिलजुलकर कार्य कर रहे हैं तथा यहां पर विकास कार्यों में किसी भी प्रकार का राजनीतिक भेदभाव नहीं किया जाता। उन्होंने बताया कि इसी तरह शिमला शहर में विकास कार्य को आगे बढ़ाकर शिमला स्मार्ट सिटी के स्वपन को पूरा करेंगे।
इस अवसर पर नगर निगम महापौर सत्या कौंडल, उप महापौर शैलेन्द्र चौहान, राम बाजार पार्षद सुषमा कुठियाला, पार्षद मीरा शर्मा, बीटू कुमार पाना, सचिव महिला मोर्चा शीतल व्यास, भाजपा मण्डलाध्यक्ष शिमला राजेश शारदा, नगर निगम आयुक्त आशीष कोहली, मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम डा. चेतन, अधिशासी अभियंता राजेश ठाकुर एवं अन्य अन्य अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित थे। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *