Spread the love
सोलन। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज सोलन नगर निगम के वार्ड नंबर 5, 6, 7, 8 व 17 में चुनाव कार्यलयों का शुभारंभ करते हुए पार्टी प्रत्यशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करते हुए नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित किया। इस दौरान उनके साथ विधायक राजेंद्र राणा, कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल, जिला अध्यक्ष शिव कुमार पूर्व विधायक करनेश जंग, कांग्रेस अध्यक्ष के राजनीतिक सचिव हरिकृष्ण हिमराल के अतिरिक्त पार्टी के कई अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।
राठौर ने इस दौरान अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा की नीतियों ने देश प्रदेश को बर्बादी के कगार पर ला कर खड़ा कर दिया है। देश के किसान आज तीन-तीन महीनों से अधिक समय से कृषि के काले कानूनों के विरोध में सड़कों पर बैठा है।उन्होंने कहा कि भाजपा किसान व बागवान विरोधी रही है।
राठौर ने कहा कि भाजपा ने प्रदेश को कर्जे में डुबो दिया है।विकास के नाम भाजपा लोगों को गुमराह करती रही है। उन्होंने कहा कि सोलन आज भाजपा सरकार की उपेक्षा का शिकार है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की नगर निगम बनने से सोलन शहर की बढ़ती समस्याओं को दूर करने के पूरे प्रयास किये जायेंगे।
राठौर ने मतदाताओं से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस ही उनके दुख दर्द को समझती है और उसे दूर करने की हिम्मत भी रखती है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *