शिमला। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने वित्त वर्ष 2021-22 के प्रस्तावित बजट पर निराशा प्रकट करते हुए कहा कि इसमें प्रदेश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था के सुधार के कोई भी ठोस प्रयास नहीं है। बजट महज आकड़ों का मायाजाल है। इसमें न तो लोगों को कोई राहत ही है और न ही बेरोजगारी व महंगाई से लड़ने की कोई योजना है। राठौर ने प्रदेश सरकार के बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि बजट में कुछ भी ऐसा नहीं है जिसकी सराहना की जाए। उन्होंने कहा कि बजट में न तो किसानों, बागवानों को कोई राहत है और न ही व्यवसायियों के लिए कोई राहत दी गई है।
