Spread the love

शिमला। कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा कांग्रेस सेवादल जिला शिमला इकाई में फेरबदल किया है। इसके तहत सेवादल जिला शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष जीत सिंह राणा की संस्तुति पर पवन शर्मा को जिला शिमला ग्रामीण का उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं ब्लाॅक कसुम्पटी के वर्तमान अध्यक्ष बलदेव पुरी को आपदा प्रबंधन सेवा समिति का जिला शिमला शहरी का संयोजक नियुक्त किया गया है। 
उधर, कांग्रेस सेवादल जिला शिमला ग्रामीण के अध्यक्ष जीत सिंह राणा की अनुशंसा पर कसुम्पटी सेवादल के पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष शक्त राम कश्यप को पुनः सेवादल ब्लाॅक कसुम्पटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। शक्त राम कश्यप इससे पहले 3 बार कांग्रेस सेवादल ब्लाॅक कसुम्पटी के अध्यक्ष रहे चुके हैं। अब चौथी बार कश्यप को ब्लाॅक कसुम्पटी का कार्यभार सौंपा गया है। यह सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होगी। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *