Spread the love

शिमला। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल, शांता कुमार, केन्द्रीय वित्त एवं काॅरपोरेट राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर सहित सभी मंत्रियों, विधायकों ने फतेहपुर से कांग्रेस विधायक सुजान सिंह पठानिया के निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। वे 78 वर्ष के थे तथा पिछले कुछ समय से बीमार थे।

भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि सुजान सिंह पठानिया सरल व्यक्तित्व, मृदुभाषी एवं जमीन से जुड़े हुए नेता थे। उनका हिमाचल की राजनीति में महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनके निधन से निश्चित रूप से हिमाचल की राजनीति को बहुत नुकसान हुआ है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में करना कठिन होगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2012 से 2017 तक सुजान सिंह पठानिया उनके साथ विधानसभा में सहयोगी सदस्य रहे हैं और उनके सुजान सिंह पठानिया के साथ व्यक्तिगत रूप से भी अच्छे संबंध रहे हैं।
भाजपा नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *