Spread the love
शिमला। पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक सुजान सिंह पठानिया का निधन हो गया है। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। वे कांगड़ा जिले के फतेहपुर से विधायक थे। उन्हें करीब चार वर्ष पहले पैरालाइसिस का अटैक पड़ा था और तब से वे बीमार थे।
उधर,‌ पूर्व मंत्री जीएस बाली ने सुजान सिंह पठानिया के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि पठानिया एक ईमानदार नेता थे और प्रदेश के विकास में उनका हमेशा योगदान रहा है। भगवान दिवंगत आत्मा के परिवार को सहनशक्ति प्रदान करे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *