नाहन। जिला निर्वाचन अधिकारी एंव उपायुक्त सिरमौर डा. आरके परूथी ने पंचायत चुनाव ड्यूटी में सरकारी आदेषो की अवहेलना करने पर 4 कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी ने आदेश भी जारी कर जिए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार राज आनंद शर्मा वरिष्ठ सहायक रा.व.मा.पा. (कन्या) पांवटा साहिब, को मतदान अधिकारी-1 व राकेश बंसल, संचित अग्रवाल प्रवक्ता, कमलजीत सिंह टीजीटी रा.व.मा.पा. (कन्या) पांवटा साहिब, पिठासीन अधिकारी के पद पर नियुक्त किये गये थे। ये कर्मचारी 15 जनवरी, 2021 को चुनाव ड्यूटी पर उपस्थित नहीं हुए तथा दूरभाष द्वारा इनसे सम्पर्क स्थापित करने के सभी प्रयास विफल रहे। चुनाव कार्यक्रम को बाधित करने व सरकारी आदेशों की अवहेलना करने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने प्रद्दत शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
