शिमला। हिमाचल में बुधवार को राज्य में कोरोना संक्रमण के 63 नए मामले पाजिटिव आए हैं। सिरमौर जिले में 14, कांगड़ा जिले में 13, शिमला में 11, सोलन में 8, चंबा व हमीरपुर में 4-4, लाहौल-स्पीति व मंडी में 3-3, कुल्लू में 2 और ऊना जिले में एक मामला कोरोना पाजिटिव आया है। राज्य में कोरोना संक्रमण के कुल 57082 मामले हो चुके हैं। इनमें से 55536 मरीज ठीक हो चुके हैं। बुधवार को 72 मरीज स्वस्थ हुए हैं। अब राज्य में कोरोना वायरस के 575 एक्टिव केस हैं। हमीरपुर जिला में बुधवार को आरटी-पीसीआर टैस्ट में 4 लोग कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अर्चना सोनी ने बताया कि पॉजीटिव पाए गए लोगों में बड़सर उपमंडल के गांव नारा के एक ही परिवार के 3 लोग 40 वर्षीय व्यक्ति, 13 वर्षीय लड़का और 10 वर्षीय लड़की शामिल है। इनके अलावा गांव बड़सर की एक 20 वर्षीय युवती की रिपोर्ट भी पॉजीटिव आई है।
