शिमला। हिमाचल में मंगलवार को कोरोना वायरस के 41 नए मामले पाजिटिव आए हैं। सिरमौर जिले में 16, शिमला में 11, कांगड़ा व चंबा जिले में 4-4, कुल्लू, सोलन और ऊना जिलों में 2-2 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। बिलासपुर, हमीरपुर, किन्नौर, लाहौल-स्पीति और मंडी जिले में कोरोना वायरस का एक भी नया मामला नहीं आया है। राज्य में कोरोना वायरस के अब कुल 57019 मामले हो गए हैं। इनमें से अब तक 55464 मरीज ठीक हो चुके हैं। राज्य में मंगलवार को 81 मरीज स्वस्थ हुए हैं। राज्य में कोरोना वायरस के अब 584 एक्टिव केस हैं।
