शिमला। हिमाचल में कोरोना संक्रमण से एक मरीज की मौत हुई है। कांगड़ा जिले में कोरोना वायरस से एक मरीज ने दम तोड़ दिया। राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 947 मरीजों की मौत हो चुकी है। उधर, प्रदेश में रविवार को कोरोना वायरस के 86 नए मामले पाजिटिव आए हैं। शिमला जिले में 22, सोलन में 21, कांगड़ा में 20, ऊना में 6, बिलासपुर में 5, चंबा और कुल्लू में 3-3, हमीरपुर और मंडी में 2-2 और लाहौल-स्पीति और सिरमौर जिले में एक-एक मरीज कोरोना पाजिटिव आया है। राज्य में कोरोना वायरस के कुल 56452 मरीज हो चुके हैं। इनमें से अब तक 54486 मरीज ठीक हुए हैं। रविवार को 202 मरीज स्वस्थ हुए। राज्य में अब कोरोना वायरस के 971 एक्टिव केस हैं।
