Spread the love

शिमला। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद सुरेश कश्यप ने कहा कि आज नगर पंचायत, नगर परिषद के चुनावों में भाजपा को बढ़-चढ़कर समर्थन मिला है। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट करता है कि जनता वर्तमान में प्रदेश में जयराम ठाकुर सरकार की नीतियों से प्रफुल्लित है। उन्होंने कहा कि भाजपा धरातल पर काम करने वाली पार्टी है बूथ की रचना से लेकर पन्ना प्रमुख तक कार्यकर्ताओं में जोश है और विशेष उत्साह है।
कश्यप ने कहा कि अभी तक जो रुझान सामने आए हैं उसमें यह स्पष्ट है कि भाजपा को 75 % से ज्यादा समर्थन मिल रहा है। अभी तक भाजपा ने देहरा, शाहपुर, मनाली, भुंतर, जुब्बल, कोटखाई, मैहतपुर, टाहलीवाल, राजगढ़, भोटा, शाहतलाई, डलहौजी, सरकाघाट, चंबा, भटियात, श्री नैना देवी जी, नालागढ़, नादौन एवं बंजार में बड़ी जीत हासिल की है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से रुझान सामने आ रहे हैं उससे साफ है कि भाजपा का परचम इन पंचायतीराज चुनावों में हर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर लहराया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *