हमीरपुर। नगर पंचायत भोटा के सभी सात वार्डों के लिए हुए चुनाव के परिणाम रविवार शाम को घोषित कर दिए गए।
नगर पंचायत भोटा के निर्वाचन अधिकारी एवं बड़सर के कार्यकारी एसडीएम ओम प्रकाश ने बताया कि वार्ड नंबर 1 से राजो देवी निर्वाचित घोषित की गई हैं। वार्ड नंबर 2 में सुषमा बाला, वार्ड नंबर 3 सपना देवी, वार्ड नंबर 4 अश्वनी कुमार, वार्ड नंबर 5 संजय कुमार, वार्ड नंबर 6 बलदेव और वार्ड नंबर 7 से बीना देवी चुनी गई हैं।
