शिमला। हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के जुब्बल को भोलाड़ में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है। जुब्बल के भोलाड़ में बीती देरशाम हआ है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगामी कार्य में जुट गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार जुब्बल के भोलाड़ के रहने वाले अरुण कुमार (32), राम लाल (40) और नरेंद्र नेपाली एक वाहन में सवार होकर अपने घर जा रहे थे। गांव से थोड़ी दूरी पर भोलाड़ नाले में उनका वाहन खाई में गिर गया। इस हादसे में तीनों की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को निकाल कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस आगामी जांच नें जुटी है।
