Spread the love

शिमला। हिमाचल में शनिवार को कोरोना वायरस से दो लोगों की मौत हुई है। ये मौतें शिमला और कागंड़ा जिलों में हुई है। इस दौरान शिमला में 70 वर्षीय बुजुर्ग की इस संक्रमण से चलते मौत हुई है, वहीं कांगड़ा में 68 वर्षीय बुजुर्ग का निधन हुआ है। राज्य में कोरोना संक्रमण से हुई मौत का आंकड़ा बढ़कर 926 पहुंच गया है।

उधर, प्रदेश में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 149 नए मामले पाजिटिव आए हैं। कांगड़ा जिले में 31, मंडी में 28, शिमला में 27, सोलन में 16, बिलासपुर में 12, सिरमौर में 9, कुल्लू में 8, ऊना में 7, लाहौल-स्पीति में 5, हमीरपुर में 4, चंबा व किन्नौर जिलों में 2-2 मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस के कुल 55619 मामले हो चुके हैं। इनमें से अब तक 52443 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। शनिवार को 339 मरीज ठीक हुए हैं और अब राज्य में कोरोना वायरस के एक्टिव केस 2202 रह गए हैं।
हमीरपुर जिले में शनिवार को चार मामले कोरोना पाजिटिव आए हैं। जिले में आरटी-पीसीआर टैस्ट में 3 लोग कोरोना पाॅजीटिव पाए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. अर्चना सोनी ने बताया कि पाॅजीटिव पाए गए लोगों में गांव चकमोह के 45 और 60 वर्षीय दो व्यक्ति शामिल हैं। इनके अलावा मेडिकल कालेज अस्पताल हमीरपुर में भी एक 50 वर्षीय व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। वहीं, रैपिड एंटीजन टैस्ट में एक व्यक्ति कोरोना पाॅजीटिव पाया गया है। इसमें हमीरपुर तहसील के गांव मोहीं के 61 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट पाॅजीटिव निकली है।

किन्नौर जिला में आज कोविड-19 के 2 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में आज कोविड-19 के 120 सेंपल लिए गए, जिनमें से 2 सेंपल की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। उन्होंने बताया कि पाॅजिटिव आने वालों में 56 वर्षीय पुरूष सापनी गांव से है व एक अन्य 32 वर्षीय पुरूष पुलिस लाईन रिकांगपिओ से है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *